अज्ञात वाहन की टक्कर से वेकोली कर्मचारी की मौत।

 



अज्ञात वाहन की टक्कर से वेकोली कर्मचारी की मौत।

राजुरा  ( राज्य रिपोर्टर ) : राजुरा शहर से सटे सास्ती टी प्वाइंट रेलवे उड़ान पुल के पास 19 दिसंबर की रात करीब 9:00 बजे अज्ञात वाहन ने दो पहिया वाहन क्र. MH 35 E 6155 को टक्कर मार दी जिसमें दो पहिया वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रामपुर निवासी देवराव मेश्राम (58) है और वेकोली के सास्ती ओपन कास्ट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। 

                         प्राप्त जानकारी के अनुसार देवराव मेश्राम अपनी मोटरसाईकिल क्रमांक MH 35 E 6155 से अपने घर रामपुर की ओर जाते वक्त अचानक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारदी टक्कर इतनी तीव्र थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से वहां काफी लोग इकट्ठा हुए तनाव का माहौल उत्पन्न हुआ इसकी जानकारी राजुरा पुलिस को मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और उस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860, 304-A  मोटर वाहन अधिनियम 1954, 134, 177, 184 धारा के तहत अपराध दर्ज किया आगे की जांच राजुरा पुलिस कर रही है।


Post a Comment

0 Comments