राजुरा कांग्रेस की ओर से स्वर्गीय इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि।
राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री भारत रत्न प्रियदर्शिनी आयरन लेडी इंदिरा गांधी स्मृति दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर दि 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राजुरा विधान सभा क्षेत्र विधायक मा सुभाष धोटे की अध्यक्षता में तालुका कांग्रेस कमेटी कार्यालय, गांधी भवन राजुरा में इन दो महान नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस समय नगराध्यक्ष अरुण धोटे, जेष्ठ नेता दादा पाटील लांडे, काँग्रेस तालुकाध्यक्ष रंजन लांडे, महिला शहराध्यक्षा सौ संध्या चांदेकर, काँग्रेस ओबीसी आघाडी ग्रामीण जिल्हाध्यक्ष नंदकिशोर वाढई, सेवादल अध्यक्ष दिनकर कर्णेवार, अशोक देशपांडे, अब्दुल गणी अब्दुल हमिद, ॲड सदानंद लांडे, बांधकाम सभापती हरजीत सिंग संधू, नगरसेवक गजानन भटारकर, दिपा करमनकर, गीता रोहणे, साधना भाके, पूर्व नगरसेवक प्रभाकर येरने, राजुरा विधानसभा युवक काँग्रेस अध्यक्ष एजाज अहमद, ॲड चंद्रशेखर चांदेकर, सुमित्रा कुचनकर, पुनम गिरसावळे, योगिता मटाले, रेखा बोढे, वामन वाटेकर, प्रणय लांडे, आकाश मावलीकर, उमेश गोनेलवार सहित कांग्रेस की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


0 Comments