चंद्रपुर क्षेत्र में थप्पड़कांड से मचा हड़कंप, दो संगठनों के पदाधिकारियों में टकराव

 




चंद्रपुर क्षेत्र में थप्पड़कांड से मचा हड़कंप, दो संगठनों के पदाधिकारियों में टकराव

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र में कार्यरत दो कर्मचारियों के बीच हुए थप्पड़कांड ने कर्मचारी संगठनों की अंदरूनी खींचतान को एक बार फिर उजागर कर दिया है एक संगठन के पदाधिकारी द्वारा दूसरे संगठन के पदाधिकारी को सार्वजनिक स्थान पर थप्पड़ मारने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है पीड़ित कर्मचारी ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 फरवरी की शाम लगभग 7:30 बजे बड़े कर्मचारी संगठन का यूनिट स्तर का पदाधिकारी नागपुर रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा दौरान उसी दुकान में दूसरे कर्मचारी संगठन का पदाधिकारी भी खरीदारी के लिए पहुंच गया इस समय दोनों भी आमने-सामने होते ही एक दूसरे से नजर बचाते हुए बाहर निकलने की जानकारी है.

बताया जाता है कि दूसरे संगठन के पदाधिकारी को देखते ही पहला कर्मचारी दुकान के बाहर निकल गया कुछ ही देर में दूसरा पदाधिकारी भी बाहर आ गया, जहां दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई विवाद इतना बढ़ गया कि एक संगठन के पदाधिकारी ने दूसरे संगठन के पदाधिकारी को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. 

अपमानित और आक्रोशित पीड़ित कर्मचारी ने तुरंत अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सामूहिक रूप से पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई. 

सूत्रों के अनुसार दोनों कर्मचारियों के बीच लंबे समय से संगठनात्मक वर्चस्व को लेकर तनाव चला आ रहा था, आरोप है कि प्रबंधन पर बड़े संगठन के दबाव के कारण अक्सर छोटे संगठन के पदाधिकारियों पर ही कार्रवाई की जाती रही है जिससे अन्य संगठनों के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों में प्रबंधन के प्रति रोष है . 

फिलहाल क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.

अब कौन किसके साथ गया ? क्यों गया ? यह मुलाकात नियोजित थी या आकस्मिक थी ? यह सच्चाई तो पुलिस जांच में ही सामने आएगी.




Post a Comment

0 Comments