चंद्रपुर शहर के जनता कॉलेज चौक पर दर्दनाक हादसा, एसटी बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर मौत
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर शहर के जनता कॉलेज चौक पर बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रपुर से नकोडा की ओर जा रही राज्य परिवहन की बस ( क्रमांक एम.एच.07-सी 9162 ) ने जनता कॉलेज चौक स्थित ब्रेकर के पास एक साइकिल सवार को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बस जनता कॉलेज चौक से गुजर रही थी दौरान साइकिल सवार बस की चपेट में आ गया. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई स्थानीय नागरिकों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस के पुलिस निरीक्षक आसिफ रजा शेख टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए जांच शुरू की.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक चौकीदार के रूप में कार्यरत था हालांकि, मृतक के पहचान की औपचारिक पुष्टि नही हुवी . घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने चौक पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है.






0 Comments