अधिकारियों की निजी पार्टी में कंपनी वाहन और सुरक्षा तैनाती पर उठे सवाल
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र में कंपनी संसाधनों के कथित दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं आरोप है कि एक ओर खदानों में बढ़ती घटनाओं और गिरते उत्पादन को नियंत्रित करने में अधिकारी वर्ग विफल साबित हो रहा है वहीं दूसरी ओर कंपनी के वाहन और सुरक्षा रक्षक अधिकारियों की निजी पार्टियों में खुलेआम लगाए जा रहे है.
सूत्रों के अनुसार 22 फरवरी को शहर से सटे गांव में स्थित फार्म हाउस में आयोजित निजी पार्टी के लिए वेकोली के वाहनों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया इतना ही नहीं पार्टी स्थल पर कंपनी के सुरक्षा रक्षकों की तैनाती भी की गई जिससे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है.
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि यह पार्टी निजी थी तो कंपनी के वाहन और सुरक्षा रक्षक क्यों लगाए गए? और यदि यह कार्यक्रम कंपनी द्वारा प्रायोजित था तो आखिर किस उपलब्धि के उपलक्ष्य में इसका आयोजन किया गया, जबकि क्षेत्र का उत्पादन लगातार गिरता जा रहा है और खदानों में घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.
कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि कंपनी द्वारा अधिकारियों को कार्य सुविधा के लिए उपलब्ध कराए गए वाहन अब निजी उपयोग का साधन बन गए हैं आरोप है कि यह वाहन अधिकारियों के बच्चों को स्कूल और ट्यूशन पहुंचाने, पत्नियों को ब्यूटी पार्लर ले जाने तथा सब्जी मंडी तक जाने में इस्तेमाल हो रहे हैं।इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा है साथ ही सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का मामला भी सामने आ रहा है.
बताया जा रहा है कि कई वाहनों की लॉग बुक में वास्तविक उपयोग और दर्ज विवरण में भारी अंतर होने की आशंका है इस मामले में विजिलेंस विभाग से वाहनों के लॉग बुक जांच की मांग की जा रही है.
यदि समय रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो यह मामला उच्च स्तर तक पहुंच सकता है कर्मचारियों और संगठनो ने मांग की है कि कंपनी संसाधनों के दुरुपयोग पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए चूंकि यह मामला अब केवल संसाधनों के दुरुपयोग का नहीं।बल्कि जवाबदेही और प्रशासनिक पारदर्शिता का बन गया है.







0 Comments