WCL कर्मचारी त्रस्त, नेता मस्त व प्रबंधन सुस्त भाग 10
◾विशिष्ट कामगर संगठन की सुनते हैं S.O सिविल !
◾किसी ने श्रेय न ले - S.O सिविल
◾व्हाट्सएप पोस्ट ने संभ्रम निर्माण किया !
चंद्रपुर ( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : आगामी 22 अगस्त को वर्ष 2024 -2025 के लिए कामगारो की श्रमिक संघ सदस्यता सत्यापन का प्रथम चरण शुरू होने जा रहा हैं जिसके लिए मान्यता प्राप्त सभी कामगर संघठनो ने अपनी अपनी तैयारी कर रही हैं । तो वही दूसरी ओर कामगारो को आकर्षित करने का भी काम कर रही हैं।
जिसमे आज वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रिय कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में एक कामगर संगठन के अध्यक्ष ने एक पोस्ट डालकर उनके प्रयासों को मिली सफलता के लिए S.O सिविल का आभार माना। जिससे बाकी संगठन के मेम्बर द्वारा यह पोस्ट आने वाले मेंबरशिप को ध्यान में रख कर कामगारो को आकर्षित करने का प्रयास बताया जा रहा है।
जिसमे कामगार संगठन के अध्यक्ष ने दिनांक 4/8/2024 को संगठन के अध्यक्ष और पदाधिकारी द्वारा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए, WCL क्षेत्रीय मुख्यालय चंद्रपुर क्षेत्र के SO CIVIL द्वारा समस्त कार्यालय में दवाई छिड़काव करने हेतु आग्रह किया गया था। जिसे SO CIVIL द्वारा आज दिनांक 6/8/2024 पूरे ऑफिस में किया जा रहा है। जिससे
संघटन द्वारा SO CIVIL को दिल से बहुत बहुत धन्यवाद करने का पोस्ट डाला गया।
परंतु इस पोस्ट से कामगारों में संभ्रम निर्माण होकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है जिसमें S.O सिविल विशिष्ठ कामगर संगठन की सुनकर ही काम करते हैं ऐसा बताया जा रहा।
तो वही इस संदर्भ में S.O सिविल से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि यह एक रूटीन कार्य है। ऐसे कार्य होते रहते है मुजे कुछ लोगो ने मिलकर उनकी समस्या बताई है तो मैंने वह कार्य करवा दिया। वो कौन हैं ? कोनसे संगठन के है मुजे नही पता, ओर इस कार्य का अगर कोई श्रेय ले रहा है तो यह गलत है।







.png)


0 Comments