राजुरा शहर में लहराया 100 फीट का ध्वज.

 






राजुरा शहर में लहराया 100 फीट का ध्वज.

◾  जिल्हाधिकारी अजय गुल्हाने के हाथों हुआ ध्वजारोहण.

राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) :  भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दि. 13 से 15 अगस्त तक घर-घर में तिरंगा फहराने की पहल की जा रही है. 

इसी मुहिम के तहत राजुरा नगर परिषद निर्देशानुसार तालुका स्तर पर सौ फीट का झंडा प्रक्रिया को जल्दी से पूरा कर सर्व प्रथम चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर में 100 फीट का राष्ट्रीय ध्वज आज दि. 13 अगस्त को प्रातः 11 बजे जिल्हाधिकारी अजय गुल्हाने के हाथों ध्वजारोहण हुआ. 

                         इस अवसर पर जिल्हाधिकारी ने इस ध्वज को लगाने के लिए नगर परिषद राजुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रशासक सूर्यकांत पिदूरकर के कड़ी मेहनत की सराहना कर उन्हे बधाई दी. इसके पश्चात् विद्युत अभियंता आदित्य खापणे को ध्वजारोहण की पूरी प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए जिल्हाधिकारी के हाथों सम्मान प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही ठेकेदार श्री. मूर्ति को भी बहुत कम समय में काम पूरा करने के लिए सम्मानित किया गया. इस समग्र कार्य के चलते जिल्हाधिकारी अजय गुल्हाने ने समस्त पदाधिकारियों, नागरिकों एवं नगर परिषद कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सरोवर में लगे एकोर्निया के पौधे को तत्काल जड़ से उखाड़कर झील का सौंदर्यीकरण किया जाए.

                         इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी श्री. संपत खलाटे, तहसीलदार श्री. हरिष गाडे, बी.डी.ओ भिंगारदिवे, उपविभागीय पोलीस अधिकारी श्री. राजा पवार, चंद्रशेखर बहादूरे पोलीस निरीक्षक राजुरा, पूर्व नगराध्यक्ष अरुण धोटे, पूर्व उपनगराध्यक्ष सुनील देशपांडे, शहर के सभी पत्रकार और प्रमुख नागरिक, शिवाजी हाई स्कूल के एनसीसी, स्काउट गाइड, ग्रीन आर्मी, आरएसपी छात्र दल और शिक्षण स्टाफ उपस्थित थे.



Post a Comment

0 Comments