राजुरा तहसील कार्यालय के सामने 52 वर्षीय नागरिक ने हाथ में दरांती लेकर किया रास्ता जाम।

 



राजुरा तहसील कार्यालय के सामने 52 वर्षीय नागरिक ने हाथ में दरांती लेकर किया रास्ता जाम।

◾आधे घंटे तक सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की कतार।

राजुरा  ( राज्य रिपोर्टर ) : पांच दिन से तहसील कार्यालय के सामने धरना दे रहे एक व्यक्ति ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे फोटो, रस्सियों, झंडों और कुर्सियों के साथ रास्ता रोको आंदोलन किया। आधे घंटे तक सड़क जाम रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। उसके हाथ में दरांती और लाठी होने के कारण किसी की भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। आखिरकार आधे घंटे बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले जाने के पश्चात रास्ता खुला और यातायात सुचारू हुई।

                         पिछले पांच दिनों से, राजुरा तालुका के वरूर रोड के 52 वर्षीय नागरिक प्रकाश नागू निरंजने तहसील कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक सड़क जाम कर दिया, ऊंचाई पर तिरंगा फहराया, पूरी सड़क पर नीला झंडा लगा दिया और रस्सियां बांध दीं। इसलिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।


Post a Comment

0 Comments