35 किलो का लोखंडी गेट हुआ चोरी।

 


35 किलो का लोखंडी गेट हुआ चोरी।

◾अज्ञात चोरों ने चुराया लोखंडी गेट।

राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : राजुरा शहर में स्थित अमराई वार्ड के खुले प्लॉट के वॉलकंपाउंड में लगे लोखंडी गेट को अज्ञात चोरों द्वारा चुराने की घटना सामने आई है।

                          प्राप्त जानकारी के अनुसार अमराई वार्ड निवासी रेकलवार के घर के बाजूवाले खुले प्लॉट में वॉलकंपाउंड का लग भग 35 किलो लोखंडी गेट को बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चुराया। सुबह उठकर देखने पर लोखंडी गेट गायब दिखाई दिया। बादल छाए रहने से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बना हुआ है और अटकलें लगाई जा रही हैं कि चोरों ने इस मौके का फायदा उठाया होगा।  गढ़चंदूर मार्ग पर रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ऐसी मांग याहा के स्थायी नागरिक कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments