पत्नी की हत्या कर पति ने खुदकुशी की।

 


पत्नी की हत्या कर पति ने खुदकुशी की।

राजुरा (राज्य रिपोर्टर)  : कोरपना की एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। कोरपना तालुका के कोडशी खुर्द गांव में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली। यह घटना गुरुवार की मध्यरात्रि में घटी और इस घटना से पूरे कोडशी (खु) गांव में सनसनी फ़ैल गई है। 

                        कोडशी (खु) गांव के सुनील मधुकर डवरे (35) ने पत्नी अलका सुनील डवरे (26) के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया, वार इतना तीव्र था की अलका की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुनील ने अपने घर  में फांसी लगाकर खुदकुशी करली। यह घटना शुक्रवार की सुबह जब गांव वालो के सामने उजागर हुई, तब तुरंत गांव के लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया इसके पश्चात शवों को जांच के लिए कोरपना के ग्रामीण रुग्णालय में भेजा गया। इस घटना की वजह अबतक सामने नहीं आई है। मृतक दंपत्ति के दो बच्चे है, एक लड़का और एक लड़की। कोरपना पुलिस निरीक्षक अरुण गुरनुले के मार्गदर्शन में कोरपना पुलिस आगे की जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments