बल्लारपूर शहर में गवाही देने के गुस्से में सराफा व्यापारी पर हमला
◾दो भाइयों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
◾मारपीट की और बंदूक से गोली मारने की धमकी दी।
बल्लारपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : बल्लारपुर शहर में एक ज्वेलरी व्यापारी को पिछले तिन वर्ष पुराना गुनाह में गवाही देने के गुस्से में पीटने और जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आया है। बल्लारपुर पुलिस ने इस मामले में दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बल्लारपुर शहर के गणपति वार्ड साई अपार्टमेंट में रहने वाले आनंदराव उफ॔ अन्नू चंद्राय्या मातंगी ( उम्र 58 ) बस्ती विभाग गांधी चौक इलाके में अनुराग ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान के पास ही सूरज संतोष गुप्ता की पान मटेरियल की दुकान है। सुत्रों द्वारा पता चला कि इससे पहले अभिषेक मालू की दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में मातंगी गवाह थे।
शिकायत में कहा गया है कि सूरज गुप्ता ने गुस्से में आकर उन्हें पहले भी धमकी दी थी।
इसी बीच शुक्रवार 6 मार्च को रात करीब 9 बजे आनंदराव मातंगी अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे, तभी सूरज गुप्ता की दुकान के सामने खड़े होकर चंदन गहरवार के साथ बातचीत करते समय सूरज गुप्ता गाली-गलौज और बहस की।
सूरज संतोष गुप्ता और उनके भाई बंटी उर्फ नीरज संतोष गुप्ता दोनों ने मातंगी को मुक्कों से पीटा। इसी दौरान सूरज गुप्ता ने हाथ में पहनी कड़ा से उसकी बाही आंख और नाक के पास मारा, जिससे वह घायल हो गया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस हाथापाई के दौरान मातंगी के गले से करीब 20 ग्राम और 25 ग्राम वजन की दो सोने की चेन, साथ ही बालाजी लॉकेट वाली चेन भी टूटकर गिर गई। घटना की जानकारी मिलने पर जब उसका बेटा अनुराग और भांजा आशीष कोमटी मौके पर आए, तो बताया जाता है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और बंदूक से गोली मारने की धमकी दी।
इस मामले में बल्लारपुर पुलिस ने सूरज संतोष गुप्ता और बंटी उर्फ नीरज संतोष गुप्ता के खिलाफ बी एन एस की धारा 118(1), 296, 3(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
इस घटना की जांच पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगले की मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक संतोष येनगंधेवार जांच कर रहे हैं।







0 Comments