त्रैवार्षिक अधिवेशन में के. लक्ष्मा रेड्डी और सुधीर घुरडे इनका केंद्रीय कार्यसमिति में चयन

 



त्रैवार्षिक अधिवेशन में के. लक्ष्मा रेड्डी और सुधीर घुरडे इनका केंद्रीय कार्यसमिति में चयन 


चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : भारतीय मजदूर संघ का 21वे अखिल भारतीय त्रैवार्षिक अधिवेशन का आयोजन हाल ही में ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में संपन्न हुआ. इस अधिवेशन में संगठन की नई केंद्रीय कार्यसमिति का गठन किया गया . अधिवेशन के दौरान के. लक्ष्मा रेड्डी को केंद्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया साथ ही उन्हें कोयला उद्योग का प्रभारी भी बनाया गया है इसी क्रम में सुधीर घुरडे को भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय कार्यसमिति का सदस्य तथा कोयला उद्योग का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है.

इन नियुक्तियों से कोयला उद्योग क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेताओं के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से मजदूर हितों की रक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी. 

सुधीर घुरडे वर्तमान में वेकोली बल्लारपुर क्षेत्र के सास्ती ओपन कास्ट कोयला खदान में कार्यरत हैं वे पूर्व में भी संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा श्रमिकों और पदाधिकारियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं.




Post a Comment

0 Comments