वेकोली कर्मचारी की संदिग्ध मृत्यु पर परिजनों में रोष

 



वेकोली कर्मचारी की संदिग्ध मृत्यु पर परिजनों में रोष  

◾दोषियों पर कार्रवाई होने तक खदान से न हटने की चेतावनी

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली कर्मचारी स्वर्गीय राकेश लक्ष्मण नेरवटला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु ने खदान परिसर को आक्रोश और तनाव का केंद्र बना दिया है मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राकेश नेरवटला को ड्यूटी के दौरान लगातार उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई परिजनों का आरोप है कि यह केवल प्राकृतिक मृत्यु नहीं बल्कि कार्यस्थल पर हुए कथित अत्याचारों का परिणाम है. 

इस मामले में परिवार वालो ने श्रीनिवास के., राजेश पी., सम्म्या और राजू दादा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती तब तक वे खदान परिसर से हटेंगे नहीं. परिजनों की इस चेतावनी के बाद खदान क्षेत्र में माहौल  तनावपूर्ण हो गया है.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खदान परिसर में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है वेकोली के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं लेकिन कर्मचारियों और परिजनों में इस बात को लेकर रोष है कि इतने गंभीर मामले के बावजूद क्षेत्रीय महाप्रबंधक अब तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे.  कर्मचारियों का कहना है कि क्षेत्रीय महाप्रबंधन अनुपस्थिति संवेदनहीनता को दर्शाती है. 

तो वही कामगार संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी भी खदान परिसर पहुंच चुके हैं और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. 

पूरे घटनाक्रम ने वेकोली प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि वेकोली प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या मृतक कर्मचारी के परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं.




Post a Comment

0 Comments