नांदगांव खदान में ऑन ड्यूटी हार्ट अटैक से कर्मचारी की मृत्यु!
◾दोषियों पर कार्रवाई के संकेत
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र के नांदगांव खदान में कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर निर्माण कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कर्मचारी राकेश नेरवटला को 12 जनवरी की रात्रि पाली के दौरान ड्यूटी पर ही हुवे एक घटना में घायल हुवे थे और 11 फरवरी को हार्ट अटैक से उसकी मृत्यु हो गई. परिजनों का आरोप है कि यह केवल प्राकृतिक मौत नहीं बल्कि लापरवाही और दबाव की उपज है।
गंभीर आरोप यह है कि ड्यूटी के दौरान घायल होने के बावजूद कर्मचारी को “आईओडी” (इंजरी ऑन ड्यूटी) नहीं दिया गया, यदि समय रहते घटना को आधिकारिक रूप से दर्ज कर उचित चिकित्सकीय प्रक्रिया अपनाई जाती तो शायद जान बच सकती थी जिससे अब यही मुद्दा पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला खड़ा करता है।
मृतक के परिजनों एवं इंकट कामगार संघठन के वेकोली महामंत्री द्वारा करीब 12 घंटे तक मशक्कत कर प्रबंधन से लिखित आश्वासन लिया तब जाकर स्थिति कुछ शांत हुई।
दौरान परिजनों ने स्पष्ट रूप से खदान में कार्यरत 4 लोगों—जिनमें एक अधिकारी और तीन कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब दबी आवाज मे यह चर्चा सामने आई कि इस प्रकरण में कुछ “बड़ी हस्तियों” के अप्रत्याशित संलिप्तता होने की आशंका जतायी जा रही है यदि उच्च स्तरीय जांच होती है तो केवल खदान स्तर ही नहीं बल्कि एक संगठन के कुछ पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
वेकोली मुख्यालय और पुलिस विभाग से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग तेज हो गई है श्रमिक संगठनों का कहना है कि यदि ऑन ड्यूटी घायल कर्मचारी को उसका वैधानिक अधिकार नहीं दिया गया तो यह न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ भी क्रूर मजाक है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जांच महज औपचारिकता बनकर रह जाएगी या सच में जिम्मेदारों तक पहुंचेगी? नंदगांव खदान का यह मामला वेकोली प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।






0 Comments