एक्सपायरी दवाइयों को जलाने के मामले में फौजदारी कार्रवाई की मांग तेज
◾इंकट के राष्ट्रीय सचिव ने अस्थायी रूप स्थगित किया डेरा
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपूर क्षेत्र के क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी एवं क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के बाद इंकट के राष्ट्रीय सचिव के.के. सिंह ने अस्पताल परिसर में जारी अपना डेरा अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है बता दें कि सिंह पिछले 4 दिनों से अस्पताल परिसर में एक्सपायरी दवाइयों और चिकित्सा सामग्री को जलाए जाने के मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डेरा डाले बैठे थे.
तो वही इस मामले में संजीवनी पर्यावरण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश बेले ने कहा कि जब तक इस मामले में दोषी अधिकारियों ओर कर्मचारियों पर फौजदारी कार्रवाई नहीं होती वे अपना प्रयास जारी रखेगी.
विदित हो कि के के सिंह के मांगो को बीएमएस, सीटू तथा ऐटक संगठन ने समर्थन दिया था, जबकि एचएमएस संगठन की भूमिका को लेकर कई सवाल उठते रहे.
सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर में एक्सपायरी दवाइयों और अन्य चिकित्सा सामग्री को जलाने की प्रक्रिया एक महिला डॉक्टर की उपस्थिति में संपन्न हुई थी . इस मामले की जांच के लिए नागपुर से अधिकारी पहुंचे थे परंतु आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने केवल औपचारिकता पूरी कर बिना उक्त स्थान का निरीक्षण किये बगैर डेरा डाल कर बैठे कामगार नेता का पक्ष जानने की बजाय वापस लौट गए, जिससे कर्मचारियों और संगठनों में नाराजगी है.
जिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं उन्हें अभी तक उनके वर्तमान पदों से न हटाए जाने से यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि वे जांच से संबंधित सबूतों को प्रभावित या नष्ट कर सकते हैं यही कारण है कि दोषियों को तत्काल निलंबन कर निष्पक्ष जांच की मांग हो रही है.
इस मामले में वेकोली के मुख्य चिकित्सा सेवाएं मैडम से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग के निरीक्षण का अवहाल आने के बाद ही आगे की कार्यवाही तय की जाएगी .
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पर्यावरण संगठन और कामगार संगठन में रोष बना हुआ है जिससे अब सबकी निगाहें प्रबंधन की कार्रवाई पर टिकी हैं.






0 Comments