बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के नितियों के विरोध में बीएमएस ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी।
◾भारतीय मजदूर संघ जिल्हा चंद्रपुर कि ओर से महगांई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन।
राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : भारतीय मजदूर संघ नई दिल्ली के आदेश अनुसार भारतीय मजदूर संघ जिल्हा चंद्रपुर द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर भारत सरकार के नितियों के विरोध में मंगलवार दि .17 मई 2022 को जिलाधिकारी कार्यालय चंद्रपुर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. बीएमएस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी की. माननीय जिलाधिकारी साहब के माध्यम से महगांई कम करने का निवेदन केंद्र व राज्य सरकार को दिया गया. श्री. विवेक अल्लेवार उपाध्यक्ष विदर्भ प्रदेश ने अपने संभाषण में कहा की पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों के चीजों के भाव में भारी वृद्धि से आम जनता परेशान हैं. दिनोंदिन बढ़ रही मंहगाई से लोगों की कमर टूट चुकी है. खाद्य पदार्थों की कीमतों में रोज महंगाई बढ़ रही है. लोग महंगाई से त्रस्त हैं और सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है ऐसा कहते हुए भारत सरकार के गलत नीतियों का विरोध कर नाराजगी जताई.
कार्यक्रम मे मुख्या उपस्थिति श्री. विवेक अल्लेवार उपाध्यक्ष विदर्भ प्रदेश, श्री. जोगेंद्र यादव महामंत्री वर्धा वैली, जिल्हा अध्यक्ष श्री. प्रमोद येलचलवार, श्री. हिवराज बागदे, अशोक मांडवकर्जी, निन्देकर्जि एवं जिले के अपने अपने उद्योग के लगभग 80 कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद जिल्हा मंत्री प्रवीण मुनगंटीवार ने किया.
0 Comments