महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ राजुरा तालुका कार्यकारिणी का गठन।
◾अध्यक्ष पद ॲड. राहुल थोरात, सचिव रत्नाकर पायपरे और कार्याध्यक्ष पद सतीश शिंदे का चयन।
राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ का विदर्भ स्तरीय सम्मेलन 24 अप्रैल 2022 को नागपुर के वनामती सभागृह में आयोजित कर शुभ संपन्न हुआ। उस अधिवेशन में महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री. वसंत मुंडे के हाथो एड. राहुल थोरात राजुरा शाखा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए।
इसके पश्चात् रविवार दि. 1 मई 2022 की सुबह 10:30 बजे राजुरा तालुका पत्रकार संघ की बैठक साईं होटल राजुरा में आयोजित की गई। इस बैठक में महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ शाखा राजुरा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों को संघ के मार्गदर्शक प्रा. अनंत डोंगे व राहुल थोरात के हाथो नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी में सचिव रत्नाकर पायपरे, कार्याध्यक्ष सतीश शिंदे, उपाध्यक्ष प्रवीण मेकर्तीवार, उपाध्यक्ष संतोष मेश्राम, संघटक जगतसिंग वधावन, कोषाध्यक्ष राकेश कलेगुरवार, सहसचिव संजय रामटेके, प्रसिद्धी प्रमुख अनिलकुमार गिरमिल्ला, प्रेस फोटोग्राफर रुपेश वाटेकर, सदस्य - संतोष देरकर, उज्वल भटारकर, वैभव धोटे, लोकेश पारखी, ओंकार आस्वले, कैलास कार्लेकर, अंकुश भोंगळे, गौरव कोडापे की नियुक्ति की गई।
पूर्व विदर्भ अध्यक्ष प्रा. महेश पानसे और जिलाध्यक्ष सुनील बोकडे ने पत्रकार संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।
0 Comments