डालमिया सीमेंट कंपनी,नारंडा सभी स्थानीय कामगारों को काम पर लिया जाए - पूर्व विधायक एड. संजय धोटे
◾भारतीय सिमेंट मजदूर संघ की गेट मिटिंग संपन्न
राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : कोरपाना तालुका के अंतर्गत आनेवाले नारंडा में डालमिया सीमेंट कंपनी को शुरू हुए लग भग एक साल हो चुके हैं परंतु मजदूरों की समस्या कई समस्याएं पैदा कर रही हैं। ट्रेड यूनियनों और श्रमिकों ने कंपनी प्रशासन को बार-बार सूचित किया और उचित कार्रवाई की मांग की परंतु कंपनी प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिये जाने से भारतीय सिमेंट मजदूर संघ की ओर से शुक्रावर को डालमिया सीमेंट कंपनी में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता में राजुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एड. संजयभाऊ धोटे ने कहा कि कंपनी प्रशासन को स्थानीय कामगारों को काम पर रखने को प्राथमिकता देनी चाहिए न कि मजदूरों का अंत देखना चाहिए और नारंडा क्षेत्र के सभी कामगारों को काम पर नहीं रखा तो काम बंद आंदोलन करने की चेतावनी दी।
डालमिया सीमेंट कंपनी प्रशासन ने बार-बार भारतीय सिमेंट मजदूर संघ के साथ बैठकें की और कंपनी ने हर बार श्रमिकों की सभी मांगों को पूरा करने के लिए समय कि मांगा की। लेकिन 1 साल बीत जानें के बावजूद कंपनी केवल समय लेने वाली नीति का पालन कर कंपनी प्रशासन श्रमिकों को गुमराह कर रही है। आगे से इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अन्यथा कंपनी के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी भारतीय सिमेंट मजदूर संघ नेता शैलेशजी मुंजे ने दी।
कंपनी प्रशासन द्वारा नारंडा क्षेत्र से काम पर से हटाए गए सभी कर्मचारियों को पुनः काम पर रखा जाए, O&M काम पर रखते समय, उन्हें उनकी पुरानी स्थिति के अनुसार काम पर रखा जाए, पैकिंग प्लांट में सभी पुराने श्रमिकों को काम पर रखा जाए, कर्मचारियों को वेतन वृद्धि दी जाए ऐसी बड़ी मांगे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष ताजने ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा।
इस समय मंच पर पूर्व विधायक एड. संजय धोटे, भारतीय सिमेंट मजदूर संघ नेता अँड.शैलेश मुंजे,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिल्हा उपाध्यक्ष आशिष ताजने, सिमेंट संघ उपाध्यक्ष किशोर राहुड , वनोजा सरपंच दिलीप पाचभाई, कढोली खुर्द उपसरपंच विनायक डोहे, पिपरी पूर्व सरपंच कवडू कुंभारे, नारंडा उपसरपंच बाळा पावडे, अनिल मालेकर, अजय तिखट एवं कंपनी के कर्मचारी और क्षेत्र के नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम की सफलता के लिए रामरूप कश्यप,राजू गोहणे,सुनील टोंगे, प्रवीण शेंडे,वैभव गाडगे,अक्षय भोसकर,वैभव तिखट ने कड़ी मेहनत की।


0 Comments