पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का बुधवार को कोविड-19 के संक्रमण से निधन।
मुंबई(राज्य रिपोर्टर) : मुंबई के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड का कोरोना संक्रमण की वजह से दुखद निधन हो गया है। आज सुबह उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांसे ली।
एकनाथ गायकवाड़ 81 वर्ष का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बीते कई दिनों से उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह दस बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंबई के चंदनवाड़ी शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किये जाने की बात कही जा रही है। बता दें कि गायकवाड़ राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुके थे।
महाराष्ट्र में कांग्रेस को आगे ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था. गायकवाड का अचानक जाना मुंबई प्रदेश कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है.
एकनाथ गायकवाड मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने गायकवाड को ''पिता तुल्य और मार्गदर्शक'' बताते हुए कहा, ''गायकवाड का निधन बेहद दुखद है।'' सावंत ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस पार्टी और मुझे अपूरणीय क्षति हुई है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। उन्हें श्रद्धांजलि।''
0 Comments