लालपेठ उपक्षेत्र में रविवार ( अवकाश ) हाजिरी, ओवरटाइम और निजी मजदूरों का खेल उजागर
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र के लालपेठ उपक्षेत्र में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आ रहा है जिसने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं लालपेठ ओपन कास्ट खदान और रेलवे साइडिंग में रविवार के साप्ताहिक अवकाश (रेस्ट डे) के दिन ड्यूटी और ओवरटाइम के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
सूत्रों के अनुसार कई कर्मचारी रविवार को हाजिरी तो दर्ज कराते हैं लेकिन इसके बाद कार्यस्थल से गायब हो जाते हैं हैरानी की बात यह है कि उनकी जगह निजी मजदूर काम करते देखे जा रहे हैं इससे न सिर्फ श्रम नियमों का उल्लंघन हो रहा है बल्कि कंपनी को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है.
रेलवे साइडिंग में ओवरटाइम के भुगतान में भी अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं बताया जा रहा है कि यहां बड़े पैमाने पर प्रबंधन से सांठगांठ कर ओवरटाइम भुगतान किया जा रहा है जबकि वास्तविक कार्य अवधि में ही कार्य होता है तो ओवरटाइम का भुगतान करने की क्या जरूरत ऐसा सवाल उपस्थित हो रहा है.
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी अनियमितताओं की जानकारी क्या उपक्षेत्रीय प्रबंधक को नहीं है, या फिर उनकी मिलीभगत से यह खेल चल रहा है? इस पूरे मामले ने प्रशासनिक पारदर्शिता पर गहरा संदेह निर्माण कर दिया है.
गौरतलब है कि हाल ही में एक उपक्षेत्रीय प्रबंधक ने क्षेत्र को करोड़ों के घाटे में बताया था और इसके लिए कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया था लेकिन अब लालपेठ उपक्षेत्र में सामने आई इन अनियमितताओं ने प्रबंधन की भूमिका पर ही सवालिया निशान लगा दिया है.
अब इस मामले को विजिलेंस विभाग ने गंभीरता से लेते हुए जांच की मांग की जा है यदि जांच होती है तो कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है ऐसे में अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच के बाद सच्चाई सामने आती है या फिर मामला फाइलों में ही दबकर रह जाता है ?







0 Comments