फार्मासिस्टों की मनमानी का एक और खुलासा, राज्य रिपोर्टर की खबर के बाद नए तथ्य आए सामने
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर क्षेत्र में कार्यरत कुछ फार्मासिस्टों द्वारा प्रबंधन के आदेशों के विपरीत कार्य करने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है इस संबंध में राज्य रिपोर्टर न्यूज़ द्वारा पूर्व में प्रकाशित खबर के बाद अब मामले से जुड़े कई नए तथ्य और दस्तावेज सामने आए हैं विश्वसनीय सूत्रों और शुभचिंतकों द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों से इस पूरे प्रकरण पर गंभीर सवाल निर्माण हो गए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय चिकित्सालय में कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट के. मोहन राव को 1 अगस्त 2025 के कार्यालय आदेश के तहत स्टोर से संबंधित कार्य तथा अस्पताल की सभी संपत्तियों (रिकॉर्ड ऑफ ऑल हॉस्पिटल एसेट्स) का प्रभार सौंपा गया था लेकिन आरोप है कि वे अपने निर्धारित दायित्वों का पालन करने के बजाय पैनल हॉस्पिटलों के बिलों की स्क्रूटनी सहित अन्य कार्यों में संलग्न हैं जो सीधे तौर पर आदेशों की अवहेलना माना जा रहा है.
इसी तरह क्षेत्रीय अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट मोहन बानोतु को 22 जनवरी 2026 के आदेशानुसार नंदगांव डिस्पेंसरी में तत्काल प्रभाव से डेप्यूट किया गया था इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं कि वे डिस्पेंसरी के निर्धारित समय में अनुपस्थित रहते हैं जिससे वहां उपचार के लिए आने वाले कामगारों और उनके परिजनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
गौरतलब है कि चंद्रपुर क्षेत्र का अस्पताल पिछले कुछ समय से लगातार किसी न किसी विवाद या अनियमितता को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है इसके बावजूद अब तक क्षेत्रीय महाप्रबंधक द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने।से कामगारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
क्षेत्र में यह भी चर्चा जोर पकड़ रही है कि कुछ मामलों में प्रशासन पर एक विशेष कामगार संगठन के दबाव में कार्य करने के आरोप लग रहे हैं हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कामगारों के बीच इस विषय पर दबी जुबान में सवाल जरूर उठने लगे हैं.
अब देखना यह होगा कि सामने आए इन नए तथ्यों और सबूतों के बाद प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा.






0 Comments