सुरक्षा नियमों एवं अनुशासन का उल्लंघन करने पर AITUC के क्षेत्रीय अध्यक्ष को कड़ी चेतावनी
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : दुर्गापुर खुली खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आने के बाद खदान प्रबंधन ने AITUC यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप चिताडे को कड़े शब्दों में चेतावनी पत्र जारी किया है.
प्रबंधन द्वारा जारी पत्र के अनुसार 12 मार्च को निरीक्षण के दौरान प्रदीप चिताडे अपने कुछ पदाधिकारियों के साथ दुर्गापुर खुली खदान क्षेत्र में बिना सेफ्टी हेलमेट के पाए गए खदान प्रबंधन ने इसे खदान में लागू सुरक्षा नियमों और अनुशासन का गंभीर उल्लंघन बताया है.
खान प्रबंधक ने जारी किए गए पत्र में स्पष्ट किया है कि खदान क्षेत्र में सुरक्षा मानकों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य है बिना सुरक्षा उपकरणों के खदान क्षेत्र में प्रवेश करना न केवल नियमों के विरुद्ध है बल्कि इससे दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है.
इस मामले में प्रबंधन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में प्रदीप चिताडे तथा उनके साथ आने वाले सभी पदाधिकारी निर्धारित सुरक्षा नियमों और सुरक्षित कार्यप्रणाली का कड़ाई से पालन करें . पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार के घटना की पुनरावृत्ति होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस संदर्भ में AITUC यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप चिताडे से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक किसी भी प्रकार का पत्र प्राप्त नही हुवा.








0 Comments