वेकोली हादसों के 36 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं ? घटना दबाने का प्रयास करने की चर्चा

 




वेकोली हादसों के 36 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं ? घटना दबाने का प्रयास करने की चर्चा 

◾जिले में आ रहे कोयला मंत्री लेंगे संज्ञान ? कामगारों की सुरक्षा का सवाल


चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र की भटाली, डीआरसी और दुर्गापुर खदानों हुए हादसों के 36 घंटो से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई नहीं किए जाने की जानकारी है जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है चर्चा है कि इन घटनाओं को दबाने का प्रयास एक विशिष्ठ संगठन के वेकोली स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है।

गौरतलब है कि गुरुवार को चंद्रपुर क्षेत्र की भटाली, डीआरसी और दुर्गापुर खदानों में अलग-अलग समय पर दुर्घटनाएं हुई थीं इन घटनाओं ने खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे हालांकि हादसों के बाद अब तक प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई या जिम्मेदारी तय किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है सिर्फ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

कामगार संगठनों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाएं खदानों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को उजागर कर रही हैं यदि समय रहते सुरक्षा उपाय मजबूत नहीं किए गए तो भविष्य में बड़े हादसों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

 इस बीच आज केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी का चंद्रपुर और नागपुर दौरा है बताया जा रहा है कि इस दौरान वे वेकोली मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

ऐसे में अब संगठन और कर्मचारी वर्ग में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या कोयला मंत्री चंद्रपुर क्षेत्र में हुई इन हालिया दुर्घटनाओं का संज्ञान लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश देंगे ? 

 फिलहाल सभी की नजरें मंत्री के दौरे और उसके बाद होने वाले कार्यवपर पर टिकी हुई हैं।




Post a Comment

0 Comments