कर्मचारी की मृत्यु के बाद क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने लगाई अस्पताल प्रबंधन को फटकार !

 



कर्मचारी की मृत्यु के बाद क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने लगाई अस्पताल प्रबंधन को फटकार !

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपूर क्षेत्र के कर्मचारी स्वर्गीय राकेश नेरवटला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु ने पूरे चंद्रपुर क्षेत्र में हड़कंप मचा दी है 10 फरवरी को सेकंड शिफ्ट के दौरान ड्यूटी पर उपस्थित राकेश नेरवटला की मृत्यु के बाद परिजनों ने इसे प्राकृतिक मृत्यु मानने से इनकार करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं परिवार का कहना है कि राकेश को अनेक दिनों से ड्यूटी के दौरान मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था जो अंततः उनकी मृत्यु का कारण बना. 

इस मामले में परिजनों ने श्रीनिवास के., राजेश पी., समय्या और राजू दादा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है उनका आरोप है कि कार्यस्थल पर हुए कथित अत्याचारों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश नेरवटला कुछ माह पूर्व ही चंद्रपुर क्षेत्र की नांदगांव खदान में पदस्थ हुए थे. 11 जनवरी को तीसरी शिफ्ट के ‘ए’ रिले में कार्य करते समय उनके पैर में गंभीर चोट लगी थी इसके बाद उन्हें वेकोली के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

सूत्रों के मुताबिक इलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा सुबह लगभग 7:30 बजे जल्दबाजी में छुट्टी दे दी थी. इस मामले में नाम न लिखने ( उजागर न करने ) की शर्त पर एक डॉक्टर ने बताया कि यह मामला सामने आते ही क्षेत्रीय महाप्रबंधक स्वयं अस्पताल पहुंचे और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर डॉक्टरों को फटकार लगाई, हालांकि इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

बता दें कि राकेश नेरवटला के परिवार ने लिखित रूप से संबंधितो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी जिससे उपक्षेत्रीय प्रबंधक हिंदुस्तान लालपेठ उपक्षेत्र द्वारा 11 फरवरी को महाप्रबंधक (प्रचालन), चंद्रपुर क्षेत्र को पत्र भेजकर मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच की अपेक्षा की गई थी परंतु अब तक वेकोली प्रबंधन द्वारा किसी ठोस कार्रवाई की पुष्टि सामने नहीं आई है जिससे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

राकेश नेरवटला की मृत्यु अब केवल एक कर्मचारी की मृत्यु नहीं बल्कि कार्यस्थल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा प्रबंधन पर बड़ा प्रश्नचिह्न है यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो यह मामला वेकोली प्रबंधन के लिए गंभीर संकट खड़ा कर सकता है.

फिलहाल पूरे चंद्रपुर क्षेत्र की नजरें जांच रिपोर्ट और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.




Post a Comment

0 Comments