क्षेत्रीय अस्पताल के किचन पर अन्न सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, मरीजों के भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए चलाए जा रहे किचन में अनियमितता का मामला सामने आया है 50 बिस्तरों वाले क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन की ओर से की जाती है परंतु हाल ही में हुवे जांच में यह खुलासा हुआ है कि अस्पताल का किचन नियमों के खिलाफ अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त (अन्न), अन्न एवं औषध प्रशासन चंद्रपुर द्वारा 6 फरवरी को लालपेठ स्थित अस्पताल के किचन की ऑनलाइन जांच की गई जांच के दौरान यह सामने आया कि अस्पताल प्रबंधन ने किचन चलाने के लिए वैध परमिट नहीं लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में स्थित जलपान गृह भी बिना वैध अनुमति के संचालित हो रही है इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सहायक आयुक्त (अन्न) ने अन्न सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत 9 फरवरी को अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।
अन्न एवं औषध प्रशासन चंद्रपुर ने कहा कि आगे की कायदेशीर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू है इस कार्रवाई की खबर से वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों के बीच अस्पताल में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी कई सवाल उपस्थित किये जा रहे हैं।







0 Comments