इज्तेमाई निकाह चंद्रपुर तमाम मुस्लिम जमात - खवातीन ए इस्लाम द्वारा 17 जोड़ियों का निकाह

  



इज्तेमाई निकाह चंद्रपुर तमाम मुस्लिम जमात - खवातीन ए इस्लाम  द्वारा 17 जोड़ियों का निकाह

◾इज्तेमाई निकाह मुस्लिम धर्मीय सामूहिक विवाह 

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : इज्तेमाई निकाह मुस्लिम धर्मीय सामूहिक विवाह चंद्रपुर हर साल की तरह इस साल भी चंद्रपुर शहर में इज्तेमाई शादियों का आयोजन किया गया चंद्रपुर जिला से  17 जोड़ियों का निकाह किया गया।

 प्रमुख उपस्थिति विदर्भ से आये हुवे सभी प्रतिष्ठित नागरिकों की रही और विदर्भ से इस आयोजन के लिए तीस हजार से ज्यादा मेजावानो का स्वागत किया गया।

 पिछले आठ सालों से इस आयोजन को मुस्लिम महिलाओं के द्वारा ऐतिहासिक  कार्य की प्रशंसा सभी क्षेत्र में की जा रही है, खवातीन ए इस्लाम संगठन के नाम से सामूहिक विवाह के साथ जरूरत मंद बच्चो को स्कूल बैग स्कूल फीस बस्तियों में जाकर कपड़े वाटप मरीजों की मदद ऐसे कई सामाजिक कार्य से  पूरे विदर्भ में अपनी पहचान पिछले आठ सालों में खवातीन ए इस्लाम के नाम से जाना जा रहा है।

संगठन की अध्यक्ष शाहीन शेख, उपाध्यक्ष मलेका रोशन,सचिव नफीसा अंजुम, कोषाध्यक्ष राजिया सुल्ताना, सदस्य नसरीन शेख, सानिया सिद्दीकी, रेहाना पठान, अलीशा पठान, अनीसा शेख,रूमाना शेख, गजाला रजा,रुकसाना कोरसावाला ,फातिमा बाई बरफवाले, सभी सदस्यगण  और चंद्रपुर शहर के तमाम मुस्लिम जमात मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया हैं।




Post a Comment

0 Comments