दुर्गापुर उपक्षेत्र का डंपर सेक्शन बना जुआ खेलने का अड्डा, प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

 



दुर्गापुर उपक्षेत्र का डंपर सेक्शन बना जुआ खेलने का अड्डा, प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दुर्गापुर उपक्षेत्र में कार्यस्थल पर जुआ खेले जाने का गंभीर मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार दुर्गापुर उपक्षेत्र के डंपर सेक्शन में विगत कई दिनों से ऑन-ड्यूटी कर्मचारी कार्यस्थल छोड़कर पास ही बने एक टिन शेड में ताश (पत्ते) खेलते देखे गए हैं।

जिस स्थान पर कर्मचारी जुआ खेलते हैं वह स्थान उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर है जहाँ प्रतिदिन लगभग 8 से 10 कर्मचारी एकत्र होकर जुआ खेलते हैं हैरानी की बात यह है की इस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात है इसके बावजूद दिन-दहाड़े इस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

जिससे सुरक्षा विभाग की संभावित सांठगांठ की भी चर्चा है ओर आरोप है कि सुरक्षा विभाग के संरक्षण में ही यह गतिविधि निर्बाध रूप से चल रही है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व भी कथित रूप से इसी समूह के कुछ कर्मचारियों को एक अधिकारी ने जुआ खेलते हुए पकड़ा था, लेकिन उस समय मामला दबा दिए जाने की चर्चा है जिससे संबंधित कर्मचारी अन्य कर्मचारियों को भी कार्यस्थल से बुलाकर जुआ खेलने के लिए उकसाते हैं।

मामला उजागर होने के बावजूद अब तक दुर्गापुर उपक्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है यह भी आरोप है कि कार्यस्थल पर ताश खेलने के बावजूद संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है।

मामला जांच का विषय है इसलिए संबंधित कर्मचारियों तथा कथित संरक्षण देने वाले अधिकारियों के नाम उजागर नही किये जा रहे हैं परंतु एक कर्मचारी ने बताया कि यदि प्रबंधन द्वारा संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही नहीं किये जाने पर इस मामले की लिखित शिकायत संबंधित विभाग को किये जाने की जानकारी दी है।




Post a Comment

0 Comments