महाराष्ट्र तेलुगू साहित्य अकादमी द्वारा कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 






महाराष्ट्र तेलुगू साहित्य अकादमी द्वारा कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 ◾रविवार 1 मार्च को सुबह 9:30  एन डी होटल,चंद्रपुर


चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : महाराष्ट्र तेलुगू साहित्य अकादमी द्वारा चंद्रपुर शहर में रविवार 1मार्च को सुबह 9:30 बजे स्थान एन डी होटल में तेलुगू साहित्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

चंद्रपुर, गडचिरोली और यवतमाल जिलों के तेलुगू भाषी समाज के विभिन्न पदाधिकारी और समाज के नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर तेलुगू साहित्य पर चर्चा करने के लिए साहित्यकार, शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक, अधिकारी तथा साहित्य और संस्कृति प्रेमी आदि उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर परिसर के तेलुगू साहित्यकारों एवं सांस्कृतिक कलाकारों से कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील महाराष्ट्र राज्य तेलुगू साहित्य अकादमी के सहसंचालक सचिन निंबाळकर,एफ - टाम अध्यक्ष जगनबाबु गंजी,अशोक कांटे, महाराष्ट्र राज्य तेलुगू समाज फेडरेशन मुंबई के पदाधिकारी  आनंदराव अंगलवार आदि ने की है।




Post a Comment

0 Comments