चंद्रपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अस्पताल फिर विवादों में !
◾करोड़ों की सुविधाएं लेकिन मरीजों की जान खतरे में ?
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का चंद्रपुर क्षेत्रीय अस्पताल इन दिनों इलाज से ज्यादा अव्यवस्थाओं और लापरवाहियों के कारण चर्चा में है विगत कुछ महीनों से यह अस्पताल लगातार विवादों में बना हुआ है जानकारों के अनुसार जब से नए क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी ने पदभार संभाला है तब से अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगने लगे हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में वेकोली प्रबंधन द्वारा मरीजों को अत्याधुनिक उपचार सुविधा देने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन हकीकत यह है कि इस अस्पताल में आपातकालीन फायर सेफ्टी व्यवस्था तक मौजूद नहीं है अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर अग्निशमन यंत्रों, फायर अलार्म और सुरक्षा उपायों का न होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है.
यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होती है तो अस्पताल में भर्ती मरीजों और उपचाररत कामगारों की सुरक्षा पर बड़ा संकट निर्माण हो सकता है जिसकी कल्पना करने से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं क्या वेकोली प्रबंधन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है ताकि बाद में जांच समितियाँ बनें और औपचारिकताएँ पूरी की जाएँ?
चौंकाने वाली बात यह है कि हमेशा कामगारों के अधिकारों की बात करने वाले संगठन भी इस गंभीर मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं किसी हादसे के बाद बयानबाज़ी करने वाले ये संगठन आज संभावित खतरे को नज़रअंदाज़ क्यों कर रहे हैं यह सवाल अब कामगार वर्ग के बीच आक्रोश का कारण बनता जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार यह समस्या केवल चंद्रपुर क्षेत्र तक सीमित नहीं है वेकोली के कई अन्य अस्पतालों में भी फायर सेफ्टी उपकरण या तो अनुपलब्ध हैं या कागजों तक सीमित है ऐसे में मरीजों की बेहतर सुविधाओं के नाम पर खर्च किए जा रहे करोड़ों रुपये वास्तव में कहां जा रहे हैं, इस पर अब संदेह गहराने लगा है क्या यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है? क्या मरीजों और कामगारों की सुरक्षा सिर्फ फाइलों और रिपोर्टों तक सीमित रह गई है ?
इस मामले की संबंधित विभगा द्वारा उच्चस्तरीय जांच कर जवाबदेही तय की जाए साथ ही दोषियों पर कार्यवाही कर वेकोली अस्पतालों में किसी अनहोनी से पहले तत्काल फायर सेफ्टी व्यवस्था सुनिश्चित की जाने की मांग की जा रही हैं.






0 Comments