अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का पर्दाफाश करने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान

  


अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का पर्दाफाश करने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान


चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की टीम ने अवैध साहूकारी और किडनी प्रत्यारोपण के मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय किडनी रैकेट का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है उनके इस सफलता पर पालकमंत्री अशोक वुइके ने सम्मानित किए. 

 ब्रह्मपुरी तालुका के मिंथूर गांव निवासी एक किसान द्वारा अवैध साहूकारी के मामले दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस संगठित अपराध का खुलासा किया. 

पुलिस के इस उल्लेखनीय कार्य की दखल लेते हुए गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में पालकमंत्री अशोक उईके के हाथों स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय गौडा तथा जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन प्रमुख रूप से उपस्थित थे. किडनी तस्करी जैसे गंभीर अपराध की व्यापकता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा ने जांच शुरू की जांच के दौरान आरोपियों का सुराग लगाते हुए देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई के चलते न केवल राज्य बल्कि देश-स्तर पर फैले किडनी तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ. पुलिस की इस सराहनीय जांच और साहसिक कार्य के लिए पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे, सहायक पुलिस निरीक्षक बलराम झाडोकर, सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक काक्रेडवार, पुलिस उपनिरीक्षक संतोष निंबोरकर, पुलिस उपनिरीक्षक विनोद बुरले को पालकमंत्री अशोक उईके के हाथों सम्मानित किया गया साथ ही कॉन्स्टेबल सुधीर मत्ते को जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन द्वारा सम्मान प्रदान किया गया.

Post a Comment

0 Comments