पालकमंत्री के हाथों लोहरा जंगल सफारी गेट का उद्घाटन
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर वन विभाग के अंतर्गत चंद्रपुर परिक्षेत्र में आने वाले लोहरा में आदिवासी विकास मंत्री एवं चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री डॉ. अशोक वुईके के हाथों लोहरा जंगल सफारी गेट का उद्घाटन किया गया.
चंद्रपुर वन विभाग के अंतर्गत चंद्रपुर परिक्षेत्र में आने वाले लोहरा में आदिवासी विकास मंत्री एवं चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री डॉ. अशोक वुईके के हाथों लोहरा जंगल सफारी गेट का उद्घाटन किया गया.
इस अवसर पर विधायक सुधीर मुनगंटीवार, मुख्य वन संरक्षक आर.एम.रामनुजम, जिलाधिकारी विनय गौडा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह, पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, मनपा आयुक्त अकुनूरी नरेश, ताडोबा परियोजना के क्षेत्र संचालक डॉ. प्रभुनाथ शुक्ला, उपसंचालक कोर आनंद रेड्डी, उपवन संरक्षक योगेश वाघाये, विभागीय वन अधिकारी राजन तलमले तथा लोहरा ग्राम पंचायत के सरपंच किरण सिद्धार्थ समेत अनेक अधिकारी एवं मान्यवर नागरिक उपस्थित थे.
लोहरा जंगल सफारी पर्यटन गेट के माध्यम से वन एवं वन्यजीव प्रबंधन करने, मानव और वन्यजीवों के बीच सहअस्तित्व स्थापित करने, वनों का संरक्षण करते हुए लोगों की वनों पर निर्भरता कम करने तथा ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का उद्देश्य रखा गया है पुराने मार्गों एवं कच्चे रास्तों का उपयोग कर लगभग 35 किलोमीटर क्षेत्र को पर्यटन के लिए विकसित किया गया है इस क्षेत्र में कुल 15 कृत्रिम जलस्रोतों के साथ प्राकृतिक लोहरा तालाब भी शामिल है. इस जंगल सफारी क्षेत्र में बाघ, तेंदुआ, गौर, भालू, जंगली बिल्ली, हिरण, चीतल, सांभर, नीलगाय, चौसिंगा, सियार, जंगली कुत्ते, नेवला, लकड़बग्घा तथा जंगली सूअर जैसे वन्यजीव पाए जाते हैं इसके अलावा यहां विविध प्रजातियों के वृक्ष, पक्षी और रंग-बिरंगी तितलियां भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं.








0 Comments