भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ में अंदरूनी विवाद उफान पर ?

 








भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ में अंदरूनी विवाद उफान पर ?

◾एक तरफ कार्यकर्ता सम्मेलन तो वही दूसरी ओर पदाधिकारियों के निष्कासन का विरोध

◾संगठन के रीति नीति से प्रभावित हाल ही में प्रवेश लेने वाले कामगार संगठन छोड़ने की राह पर 

◾आने वाले सदस्यता सत्यापन में संगठन को नुकसान होने की संभावना

चंद्रपूर,( राज्य रिपोर्टर न्युज ) : भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (भारतीय मजदूर संघ) चंद्रपूर में अंदरूनी विवाद उफान पर देखने को मिल रहा है जिसके चलते संघ के कुछ सदस्य अन्य संगठन की राह पर होने की विश्वसनीय जानकारी है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के रीति नीति से प्रभावित होकर अन्य संघटन के सदस्य ( कामगारों ) ने भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ मे प्रवेश लिया था परंतु संघ के अंदरूनी विवाद को देखते हुए उन्हें अपना भविष्य अंधकारमय दिखने लगा जिसके चलते उन सदस्यों ने अन्य संगठन में जाने का निर्णय लेने की जानकारी है. 

दरम्यान संघ ने कुछ पदाधिकारीयों को गलत तरिके से पद से निष्कासित करने का आरोप लगाते हुए उनका निष्कासन वापस लेने की मांग संघटन के अन्य कार्यकर्ताओने की. 

आगामी दिनों में सदस्यता सत्यापन शुरू हो रहा है और ऐसे मौके पर संगठन की आंतरिक छवी खराब न हो इसके लिए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर अंदरूनी विवाद को समाप्त करने की कोशिश करें अन्यथा आने वाले सदस्यता सत्यापन में संघ को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है.

तो वही दूसरी ओर संगठन के कार्य को गति देकर कामगारों को मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से चंद्रपूर क्षेत्र के विश्वकर्मा सदन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था.




Post a Comment

0 Comments