मुख्यमंत्री के हाथों सरकार के 100 दिनों में
निर्णयों की पुस्तिका का प्रकाशन
मुंबई, : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में राज्य सरकार को हाल ही में 100 दिन पूरे हुए है। इस अवधि में सरकार ने लिए हुये महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी की पुस्तिका का प्रकाशन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के हाथों आज विधानभवन में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस दौरान मंत्रिमंडल सदस्य समेत सूचना एवं जनसंपर्क के महासंचालक तथा सचिव डॉ. दिलीप पांढरपट्टे आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री सचिवालय जनसंपर्क कक्ष और सूचना एवं जनसंपर्क महासंचालनालय की ओर से यह पुस्तिका तैयार की गई है और इसमें विविध मंत्रियों के नेतृत्व में विभागों ने 100 दिनों में लिए हुए चयनित निर्णयों की जानकारी दी गई है।



0 Comments