WCL यूनियन सदस्यता सत्यापन : पहले दिन AITUC ने बनाई बढ़त

 


WCL यूनियन सदस्यता सत्यापन : पहले दिन AITUC ने  बनाई बढ़त

◾डब्ल्यूसीएल के बल्लारपुर एरिया में AITUC ने  बनाई बढ़त

बल्लारपूर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में यूनियन सदस्यता सत्यापन 2025 के पहले दिवस AITUC ने बढ़त बनाई है।

सोमवार को डब्ल्यूसीएल के बल्लारपुर एरिया में हुए यूनियन सदस्यता सत्यापन का जो परिणाम सामने आया है, इसके अनुसार AITUC को 48 सदस्यों की बढ़त मिली है।

पहले दिन एटक को 342 कामगारों का समर्थन मिला है। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के खाते में 176 सदस्य गए हैं। जबकि  एचएमएस 294 और इंटक 95 सदस्य है।  एटक की 48 बढ़त है। बल्लारपूर एरिया डब्ल्यूसीएल में AITUC का दबदबा है।

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में यूनियन सदस्यता सत्यापन 2025 में बल्लारपूर एरिया के यूनियन सदस्यों ने एचएमएस  उपहार योजना को ठुकराते हुए एटक को बढ़त दिया है। 

 AITUC ( एटक ) यूनियन कामगारों के बीच बना रहता है और गंभीरता के साथ उनकी लड़ाई लड़ता है।




Post a Comment

0 Comments