ट्रेन में दो यात्रियों की हृदयाघात से आकस्मिक मृत्यु; दोनों यात्री बिहार राज्य के रहने वाले

 




ट्रेन में दो यात्रियों की हृदयाघात से आकस्मिक मृत्यु; दोनों यात्री बिहार राज्य के रहने वाले 

◾दोनों यात्रीयों की मृत्यु बल्लारशाह स्टेशन के करिब

◾बल्लारपूर में दोनों दिवंगतों का अंतिम संस्कार हिंदू धर्म की विधि-विधान के अनुसार कराया।

◾विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने निभाई मानवता की अनोखी मिसाल



बल्लारपुर,( राज्य रिपोर्टर न्युज ) : बल्लारशाह स्टेशन में दिनांक 26 जुलाई 2025 को एक अत्यंत मार्मिक घटना में, दो यात्रियों की हृदयगति रुकने से ट्रेन में ही मृत्यु हो गई। इनमें एक मनोज लाल मोची ( उम्र 40 वर्ष ) निवासी वार्ड नं.4 दुर्गा स्थान नजदीक बरिहरपूर, बेगूसराय, बिहार, घटना 26/07/2025 को दोपहर 2:20 बजे ट्रेन क्रमांक. 12522 से  तमिलनाडु से अपने परिवार सहित बिहार के बेगूसराय स्थित अपने घर लौट रहे थे। वहीं, दूसरे यात्री शिवकुमार राम (उम्र 65 वर्ष) निवासी एकवना थाना बडाआरा आरा ज़िले (बिहार) से ट्रेन क्रमांक 12792 से बिहार से हैदराबाद कार्य हेतु अपने साले के साथ जा रहे थे। ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के समीप घटित हुई, जहाँ मृतकों को ट्रेन से उतारा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के प्रखंड संयोजक शुभम निषाद, तालुका मंत्री राजकुमार निषाद,  उदय वर्मा, गोलू पवार एवं अन्य कार्यकर्ता त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्रदान किया। भावनात्मक सहारा देते हुए, संगठन ने उनके ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था की।

दिनांक 27 जुलाई को प्रशासन की उपस्थिति में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। इसके उपरांत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों दिवंगतों का अंतिम संस्कार हिंदू धर्म की विधि-विधान के अनुसार कराया। साथ ही, मृतकों के परिजनों को बिहार तक सुरक्षित पहुँचाने की संपूर्ण व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

यह घटना जहाँ एक ओर जीवन की क्षणभंगुरता का प्रतीक है, वहीं विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की तत्परता, संवेदनशीलता और सेवा-भावना का भी परिचायक है। संगठन ने यह सिद्ध किया कि न केवल सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी होना महत्वपूर्ण है, अपितु संकट के समय मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। बजरंग दल का एक ही नारा सेवा सुरक्षा संस्कार 





Post a Comment

0 Comments