विधायक जोरगेवार अस्पताल में भर्ती

 



विधायक जोरगेवार अस्पताल में भर्ती

◾अचानक सीने में दर्द की शिकायत

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोर जोरगेवार की अचानक तबीयत खराब होने से उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है. 

विधायक जोरगेवार यह गुरुवार शाम को शिवजयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित थे कि अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत शुरू हुई, उन्हें तत्काल यहां के चंद्रपुर शहर के CHL मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ले जाया गया, वहां उनकी एंजियोग्राफी की गई.

लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग (LAD) कोरोनरी आर्टरी में 85% सिकुड़न (ब्लॉकेज) पाई गई। LAD में स्टेंट डालकर तुरंत एंजियोप्लास्टी की गई। 

 डॉक्टर रोहन ऐंचवार द्वारा बताया जाता है कि प्रोसीजर बिना किसी कॉम्प्लिकेशन के सफलतापूर्वक पूरा हुआ और वह अभी ठीक हो रहे हैं।




Post a Comment

0 Comments