जिला पुलिस अधीक्षक के हाथों चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक व हवलदार प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित

 



जिला पुलिस अधीक्षक के हाथों चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक व हवलदार प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित

◾चंद्रपुर शहर पुलिस थाने में पदस्थ पुलिस उपनिरीक्षक विलास निकोडे एवं पुलिस हवलदार लक्ष्मण रामटेके

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज )जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन के हाथों चंद्रपुर शहर पुलिस थाने में पदस्थ पुलिस उपनिरीक्षक विलास निकोडे एवं पुलिस हवलदार लक्ष्मण रामटेके का प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. 

दिवाली त्यौहार के दौरान चंद्रपुर शहर पुलिस थाना क्षेत्र में बल्लारपुर के कुख्यात अपराधी गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में शहर पुलिस ने सफलता प्राप्त की. 

इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो देशी कट्टे, चार खंजर, चार मोबाइल फोन, एक दोपहिया वाहन, दो चारपहिया वाहन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई. जब्त किए गए कुल माल की अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई गई है. 

इस साहसिक कार्रवाई से शहर में संभावित हत्या जैसे गंभीर अपराध को समय रहते रोका गया जिससे पुलिस की सतर्कता और कार्यकुशलता का परिचय मिला. उक्त उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस उपनिरीक्षक विलास निकोडे एवं पुलिस हवलदार लक्ष्मण रामटेके को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.  इस अवसर पर भविष्य में भी इसी प्रकार की उत्कृष्ट सेवाएं देने एवं कार्य के प्रति उत्साह बनाए रखने की शुभकामनाएं पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने दी.




Post a Comment

0 Comments